कालिदास संस्कृत अकादमी म.प्र.संस्कृति परिषद्, विश्वविद्यालय मार्ग, उज्जैन


वर्ष 2009-2010 की श्रेष्ठ कृतियों पर पुरस्कार हेतु कृति आमन्त्रण

संस्कृत की श्रेष्ठ रचनाओं पर पुरस्कार देने की योजना के अन्तर्गत म.प्र.संस्कृति परिषद् कालिदास संस्कृत अकादमी, उज्जैन निम्नलिखित पुरस्कारों के लिए लेखकों/प्रकाशकों से 1 जनवरी, 2009 से 31 दिसम्बर, 2010 तक की अवधि में प्रकाशित पुस्तकें आमन्त्रित करता है। पुस्तकें तीन प्रतियों में दर्शाये गये घोषणा पत्र के साथ दिनांक 15 जुलाई, 2011 सन्ध्या 5.30 बजे तक कालिदास संस्कृत अकादमी कार्यालय में पहुँच जानी चाहिए।

क्रमांक पुरस्कार का नाम विषय पुरस्कार
1. अखिल भारतीय कालिदास-पुरस्कार (एक)     संस्कृत की कृति 51,000/- (रु. इक्यावन हजार)
2. प्रादेशिक पुरस्कार    
 (क.) भोज-पुरस्कार (एक) संस्कृत साहित्य सम्बन्धी समीक्षा(संस्कृत अथवा हिन्दी में) 21,000/- (रु. इक्कीस हजार)
(ख.) व्यास पुरस्कार (एक) पारम्परिक अनुशासनों की संस्कृत अथवा संस्कृत की रचनात्मक कृति 21,000/- (रु. इक्कीस हजार)
(ग.) राजशेखर पुरस्कार (एक) पारम्परिक विद्वत्ता के क्षेत्रा में संपादन
अथवा संस्कृत में किसी साहित्यिक अथवा शास्त्रीय कृति का अनुवाद
21,000/- (रु. इक्कीस हजार)
       

उपर्युक्त पुरस्कार अकादमी द्वारा स्वीकृत नियमों के अन्तर्गत होंगे-

  1. दिनांक 1 जनवरी, 2009 से 31 दिसम्बर, 2010 के बीच प्रकाशित पुस्तकें/पत्रिकायें इस योजना में शामिल की जायेंगी।
  2. प्रत्येक स्थिति में कालिदास संस्कृत अकादमी, उज्जैन द्वारा घोषित निर्णय अन्तिम होंगे। उसके विषय में किसी प्रकार का भी पत्र व्यवहार नहीं किया जाएगा।
  3. आवश्यकतानुसार नियमावली अकादमी कार्यालय में कार्यालयीन समय में प्राप्त की जा सकती है।
  4. लेखक द्वारा की जाने वाली घोषणा सभी पुरस्कारों के लिए इस प्रकार है- मैं घोषणा करता/करती हूँ कि  ............................................................................... ......................................................  पुस्तक का नाम मेरी मौलिक/अनुदित कृति है और 1 जनवरी, 2009 से 31 दिसम्बर, 2010 के बीच पहली बार प्रकाशित हुई है। इससे पूर्व यह किसी अन्य नाम अथवा रूपान्तरण में प्रकाशित नहीं हुई है।

निदेशक,कालिदास संस्कृत अकादमी म.प्र.संस्कृति परिषद्, उज्जैन 0734-2515404 / 2513051